रामपुरा। नगर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महांकाल उत्सव समिति रामपुरा के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की बारात शाही सवारी के रूप में निकाली गई। काशी विश्वनाथ मंदिर काल भैरव मठ से आरंभ हुई शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वांगधारी,डीजे ,नगाड़े तथा नासिक के ढोल रहे। स्वांग धारियों ने नगर के प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से बनाए गए मंचों से संगीतमय ,मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिस धर्म प्रेमी जनता ने भरपूर सराहा जगह-जगह शाही सवारी का स्वागत किया गया।
विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं ने स्वल्पाहार के स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए लगाए सायंकाल शाही सवारी बड़ा तालाब स्थित चौ मुखी महादेव मंदिर पहुंची जहां आकर्षक आतिशबाजी के माध्यम से बारात का स्वागत किया गया। वहीं पर महाप्रसादी( भंडारा) का आयोजन भी संपन्न हुआ महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के शिवालयों जागनाथ महादेव मंदिर, श्री मलिकार्जुनेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
दिन भर श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार व जलाभिषेक किया। पहाडी पर स्थित श्रीमिण्डकेश्वर महादेव मंदिर पर भी इस अवसर पर पूरी रात जागरण कर भक्ति भाव एवं अभिषेक किया तथा आरती का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा नगर शिवमय हो चला ईशान सेवा समिति रामपुरा ने श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर बड़ा तालाब पर विशेष प्रसादी (खिचड़ी) का वितरण किया। समिति ने सभी के सहयोग के लिए धर्म प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया है।