logo

खबर-महांकाल उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शाही सवारी (बारात) का होगाआयोजन

रामपुरा। महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महांकाल उत्सव समिति रामपुरा के  तत्वावधान में भव्य शाही सवारी (बारात) का आयोजन दिनांक 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे एक वाहन रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। यह वाहन रैली नाका नंबर दो स्थित श्री चैन्ना माता कुशला माता मंदिर से आरंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई श्री कालभैरव मठ पर पहुंचेगी। दूसरे दिन महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी प्रातः दस बजे श्री काल भैरव मठ काशी विश्वनाथ मंदिर, शासकीय चिकित्सालय रामपुरा के पास से निकलेगी। शाही सवारी में ढोल बाजे, नगाड़े ,घोड़े व तरह-तरह के स्वांगधारी प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे। शाही सवारी का नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत एवं प्रसादी का आयोजन रहेगा। तत्पश्चात शाम को उक्त सवारी बड़ा तालाब स्थित चौ मुखी महादेव मंदिर परिसर पर पहुंचेगी। जहां पर भव्य आतिशबाजी की जावेगी साथ ही महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन भी रहेगा इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। महांकाल उत्सव समिति ने सभी धर्मालु जनों से उक्त कार्यक्रम में  भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Top