भानपुरा। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जन-जन को जागृत करने और जल हितों के संरक्षण को लेकर 25 मई 2026 को जल गंगा दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का आह्वान किया गया है इसी के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में विकासखंड भानपुरा के सभी सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले प्रस्फुटन ग्रामों में गंगा दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जल स्रोतों का पुजन कर किया गया, तत्पश्चात नवांकुर सखियों द्वारा जलपात्र भर कलश यात्रा निकाली गई। गांव में भ्रमण कर इस जल को शिवालय, पीपल वृक्ष पर श्रृद्धा पुर्वक अर्पण किया गया। साथ ही जल स्रोतों पर श्रमदान कर ग्रामवासियों को प्रेरित किया कि जल से ही हमारा जीवन है जल पृथ्वी का आधार है जल को हमें व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। समापन उपरांत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विकासखंड समन्वयक मुकेश सोलंकी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि रामप्रसाद मीणा, राजेश बैरागी, रामदयाल मीणा,नितेश चौहान एवं परामर्शदातागण जगदीश मिश्रा, शिवाजी बंबोरिया, अनिल बागड़ी,लोकेश कुमार जांगड़े ललित प्रजापति, प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण, सी.एम. इन्टर्न दशरथ सेन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।