logo

खबर- प्राकट्य महोत्सव स्थानीय श्री रामद्वारा परिसर मनासा में हर्षोल्लास के साथ मनाया

मनासा। अंतराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक,जन्मदाता  अनंत विभूषित स्वामी रामचरणजी महाराज का 305 वा प्राकट्य महोत्सव स्थानीय श्री रामद्वारा परिसर मनासा में राम स्नेही संप्रदाय मनासा द्वारा विद्वान संत श्री अजबरामजी के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर11फरवरी को सायं 4 बजे रामद्वारा से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली।

जिसमें रामस्नेही बंधु अपने कंधों पर पालकी उठाए चलें जिसमें आराध्य रामचरण जी महाराज की सुंदर झांकी थी। जगह जगह राम स्नेही बंधुओं व नगरवासियों द्वारा आराध्य श्री रामचरण जी महाराज की पूजा अर्चना की । शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद पुनः रामद्वारा आयी जहा पर रामस्नेही बंधुओं द्वारा पूज्य वाणी जी का पाठ किया गया।

Top