logo

खबर-नगर में पोरवाल समाज द्वारा भगवान बलदेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का किया आयोजन

रामपुरा। पोरवाल समाज द्वारा नगर में भगवान बलदेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले महिला मंडल द्वारा पंचायती कुएं से पोरवाल मांगलिक भवन तक भव्य कलश यात्रा निकली बाद रात्रि में सत्यनारायण भगवान की कथा संपन्न हुई।

रविवार को सुबह नो बजे भगवान श्री बलदाऊजी की प्रतिमा को ढोल गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में धूमधाम से सामाज जन द्वारा भगवान श्री बलदाऊ जी मंदिर धानमंडी रामपुरा परलाई गई। बाद विधि विधान हवन पूजन कर भगवान बलदेव जी कि मूर्ति स्थापना की गई साथ ही सभी जनमजनो का सहभोज का आयोजन भी किया गया। 

Top