logo

खबर-श्रावण के चौथे सोमवार को भव्य शाही सवारी निकलेंगी

कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी में श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की प्रति वर्षानुसार इस बार भी भव्याति भव्य रूप से शाही सवारी का आयोजन होगा। श्रावण के चौथे सोमवार को नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव अपने पुरे लाव लश्कर के साथ शाही ठाठ बाठ से नगर की प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। श्रावण उत्सव मंडल के तत्वाधान में श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव  की 12 अगस्त 2024 सोमवार को भव्य शाही सवारी प्रातः 9:00 बजे निकली जावेगी। इससे पूर्व श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव का सामुहिक अभिषेक व आरती कर बैंड, बाजों, ढोल, ढमाको, अखाड़ों लेजिम नृत्य, ताशों के साथ शाही सवारी निकलेगी जिसमें  भुत भावन भोलेश्वर श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव पालकी में सवार होकर अपने नगर की जनता का हाल जानेंगे। शाही सवारी को लेकर भव्य तैयारियां पूर्णता की ओर है। श्रावण उत्सव मंडल द्वारा जन सहयोग से शाही सवारी निकाली जाएगी समस्त जन शाही सवारी में तन मन धन से सहयोग प्रदान कर भव्यता दें।

Top