logo

खबर-मुमुक्षु बहन तमन्ना जी करेगी दिक्षा अंगीकार नीमच में

कुकडेश्वर@मनोज खाबिया श्रमण भगवान महावीर स्वामी की पाठ परम्मरा को गतिमान रखते हुए हुकमेश संघ के नवम् नक्षत्र प्रात: स्मरणीय युग निर्माता, प्रतिपल वन्दनीय उत्त्कांति प्रदाता परम पूज्यनीय आचार्य भगवन श्री 1008 श्री रामलालजी मा.सा. बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेश मुनिजी मा.सा. की महती कृपा से,मुमुक्षु कु. तमन्ना जी जैन 19 वर्ष सुपुुत्री शुभकरणजी सा मनभर जी जैन अलीगढ़ रामपुरा उखलाना (जिला टोंक) राजस्थान की जैन भागवती दीक्षा 5 नवम्बर 2023 को नीमच मप्र के लिए घोषित हुई आचार्य श्री के मुखारविंद व सभी आदि ठाणा संत,सतिया जी और अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की उपस्थिति में सभी आगारो को रखते हुए सम्भावित है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय अहिंसा प्रचारक श्री महेश नाहटा ने दी।

Top