रामपुरा- पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ था जगह-जगह स्वागत द्वार लगे हुए थे। क्योकि आज भोले बाबा की शाही बारात नगर में निकलने वाली है। नगर के पश्चिम दिशा में स्थित बहु प्रसिद्ध भगवान गुप्तेश्वर महादेव का शिवलिंग विराजित है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तो द्वारा महादेव के विवाह स्वरूप हल्दी और मेहंदी रस्म की से शुरुआत की गई बाद महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।