प्रमुख खबरे
खबर- शासकीय हाई स्कूल कंवला में जल संरक्षण की दिलाई शपथ खबर-भारत माता चौराहे नीमच पर मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि खबर- जैविक खाद अति महत्वपूर्ण आने वाली पीढ़ी के लिए जमीन सुरक्षित रखना जरूरी खबर-नगर में हुआ भव्य रात्री क्रिकेट खेल का आयोजन खबर-किया जाएगा सकल लक्षकार( लखेरा) पंच रामपुरा द्वारा चैना माता कुशला माता उत्सव का आयोजन

खबर- रामद्वारा से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी,पढ़ें शब्बीर बोहरा की रिपोर्ट

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  February 10, 2025, 10:45 am

मनासा। अंतराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक,जन्मदाता अनंत विभूषित स्वामी रामचरण जी महाराज का 305 वा प्राकट्य महोत्सव स्थानीय श्री रामद्वारा में राम स्नेही संप्रदाय द्वारा विद्वान संत श्री अजबरामजी के सानिध्य में  हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगी। आज 11फरवरी को  सायं 4 बजे रामद्वारा से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी जिसमें रामस्नेही बंधु अपने कंधों पर पालकी उठाए चलेंगे जिसमें आराध्य रामचरणजी महाराज की सुंदर झांकी होगी जगह जगह राम स्नेही बंधुओं व नगरवासियों द्वारा आराध्य रामचरण जी महाराज की पूजाअर्चना की जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद पुनः रामद्वारा आयेगी जहा पर रामस्नेही बंधुओं द्वारा पूज्य वाणी जी का पाठ किया जाएगा पश्चात जयंती महोत्सव पर विद्वान संत अजब राम जी महाराज के मुखारविंद से प्रवचन होगे रात्रि 7 बजे महाआरती के बाद प्रसादी  कार्यक्रम होगा। कल रविवार को रामद्वारा में रात्रि में जागरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें नगर के भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय रामस्नेही संप्रदाय ने बंधुओं से जयंती महोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हे।