भानपुरा। सामाजिक समरसता एकता एवं सद्भाव का संदेश देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपोत्सव का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री राम सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया व पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में राम सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि संत रविदास जी किसी को छोटा या बड़ा नहीं मानते थे उनके अनुसार इंसान अपने कर्मों और गुणों से महान बनता है। मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया ने बताया कि संत रविदास जी कहते थे कि अगर "मन चंगा तो कटौती में गंगा"यदि आपका मन पवित्र है और नियत साफ है तो घर पर रहकर गंगा स्नान के समान पुण्य और पवित्रता मिल सकती है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया ने अपना उद्बोधन ने बताया कि पराधीनता (गुलामी) सबसे बड़ा पाप है जो व्यक्ति स्वतंत्र नहीं है वह जीवन में कभी सुख नहीं पा सकता है l संत रविदास जी महाराज जिन्हें ऐसे समाज की कल्पना की जहां किसी प्रकार का दुख या चिंता न हो उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल परिहार ने किया तथा आभार सत्यनारायण रायकुंवर ने माना। इस अवसर पर लोकेश कुमार जांगड़े अजय सत्यनारायण,शंकर लाल राजकुमार,महेश बैरागी,नीरज राठौर,बापूलाल,नाथूलाल भवानीशंकर, बगदीराम जी प्रकाश जी आदि उपस्थित रहे। दीपों की पावन ज्योति के साथ सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।