रामपुरा । नगर के प्रमुख छोटा बाजार में विगत 25,26 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को वरिष्ठ पत्रकार तरुण कीमती के संस्थान नागेश्वर ज्वेलर्स तथा समीप दुकान शैलेंद्र लक्षकार के यहां चोरी की घटना हुई थी। जिसकी सुचना रात्रि को पुलिस द्वारा पत्रकार तरुण कीमती को दी गई। इस घटना के दूसरे दिन लिखित सूचना पुलिस थाना रामपुरा में दी थी जिस पर थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। साथ ही पत्रकारों को थाना प्रभारी ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला ट्रेस होने की बात कही थी लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इस घटना की एफ आर आई तक दर्ज नही की गई। जबकि चोरी की वारदात विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हुई थी घटना के बाद आज दिन तक थाना रामपुरा द्वारा मौखिक आश्वासन ही मिला। इसलिए आज नगर की प्रेस क्लब रामपुरा के सभी पत्रकार लामबंद होकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम इस मामले को लेकर ज्ञापन दिया। तथा मामले की शीघ्र उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया गया ।