logo

खबर - नगर में विशाल भजन संध्या एवं तुलसी विवाह का होगा आयोजन

रामपुरा। सकल लक्ष्यकार (लखेरा )पंच रामपुरा के तत्वावधान में श्री पशुपतिनाथ चैना माता कुशला माता मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा आगामी 8 /9 मई 2026 को दो दिवसीय 37 वां चैना माता कुशला माता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर समाज जनों में काफी उत्साह है तथा इसे भव्य पैमाने पर मनाने के लिए तैयारी की जा रही है। सकल लक्षकार लखेरा पंच रामपुरा के अध्यक्ष शैलेंद्र लक्षकार ने बताया कि उत्सव के प्रथम दिवस 8 मई शनिवार को शाम 5 बजे सिंघाड़ा गली, राम मंदिर से ठाकुर जी का चल समारोह निकलेगा। जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुज़रता हुआ नाका नंबर दो स्थित चैना माता कुशला माता मंदिर परिसर पहुंचेगा तत्पश्चात रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया  जिसमें विख्यात गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन 9 मई शनिवार को समाज का चल समारोह प्रातः 9 बजे मंदिर परिसर से नगर में निकलेगा तथा मंदिर परिसर में तुलसी विवाह दोपहर 1 बजे संपन्न होगा तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है उक्त आयोजन में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान गुजरात प्रांत के लोग भी उपस्थित रहेंगे।

Top