logo

खबर-हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आज हसनशाह वली सरकार का उर्स

रामपुरा। नगर के नानी चोटी स्थित शहंशाह हसनशाह वली का उर्स मुबारक आज बड़े ही शानौ शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स में खास बात यह रहती है कि अन्य राज्यो से जायरीन शिरकत फरमाते हैं। उर्स की चादर मदारबाग मदारसा वली की दरगाह से २ बजे प्रारंभ होगी जो छोटा बाजार लालबाग बड़े बाजार होती हुई दरगाह पर पहुंचती है।

दरगाह कमेटी द्वारा डीजे बाजे घोड़े ढोल द्वारा धूमधाम से चादर ले जाए जाती है इस दरगाह पर अकीदा रखने वाले जायरीन सभी समाज से आते हैं यहां पर कई लोगों की मन्नते पूरी होती है वह ईशा मगरिब के बीच चादर पेश की जाएगी उसके बाद लंगर का प्रोग्राम भी किया जाएगा ।

Top