logo

खबर - लोडिंग वाहन व मोटर सायकिल की टक्कर एक की मौत एक घायल

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के निकट बैसला ग्राम पंचायत और बूज के बीच शनिवार को लहसुन से भरे एक लोडिंग वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए रामपुरा अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक बैसला ग्राम पंचायत का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Top