रामपुरा।श्रीमान आलोक पाठक वनसरंक्षक महोदय उज्जैन (भा.व.से.), श्री एस.के. अटोदे वन मण्डलाधिकारी महोदय नीमच (भा.व.से.) एवं श्रीमान उप वन मण्डलाधिकारी महेादय मनासा दशरथ अखण्ड के मार्गदर्षन में दिनांक 18/04/2026 को रात्रि तीन बजे वन विभाग रामपुरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रक (क्रमांक RJ14GQ8673) में अवैध खैर की लकड़ी भरकर रामपुरा-मनासा रोड़ से ले जाई जा रही है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रामपुरा-मनासा मुख्य मार्ग पर नायरा पेट्रोल पम्प के समीप घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। जब्ती एवं गिरफ्तारी वाहन Eicher truck क्रमांक RJ14GQ8673 सामग्री भारी मात्रा में बेशकीमती खैर (Kher) की अवैध लकड़ी बरामद हुई। वाहन चालक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। आरोपी टीम ने मौके से साहिल खान पिता शोकिन खान निवासी- अलावदा, अलवर (राजस्थान) इकबाल पिता मेरहाब खान निवासी- मिनाना गर्दाना , चितौडगढ़ (राजस्थान) एवं मोहम्मद अशरफ पिता जफर इकबाल बेरियाबास, नूह (हरियाणा) को पकड़ा। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई लकड़ी अवैध होने के कारण वन विभाग द्वारा वन अधिनियमों की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वर्तमान में जब्त ट्रक वन विभाग की सुर्पूदगी में है मुख्य भूमिका वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा श्री भानुप्रतापसिंह सौलंकी, श्री आषीष शर्मा कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक रामपुरा श्री दिलीप धनगर वनरक्षक बीट प्रभारी रामपुरा एवं अन्य अधीनस्थ स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।