logo

खबर -भयानक हादसा वाहन पलटने से दो की मौके पर मौत कई घायल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रामपुरा। नीमच-झालावाड़ मार्ग पर रामपुरा तहसील के निकट ग्राम बैंसला स्थित पटेल श्री होटल के पास एक तूफान गाड़ी पलटने से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के गुर्जर समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं, जो भानपुरा तहसील के अंतरालय गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Top