प्रमुख खबरे
खबर-भारतीय सैनिकों के पराक्रम को नमन करने हेतु नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत                                 खबर-गांधीसागर में दो दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन खबर- इब्राहीम को पानी भरे गड्डे से निकालने की मशक्कत मौके पर पहुंची पुलिस खबर-नवीन शैक्षणिक सत्र से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी AEDP पाठ्यक्रम खबर-जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पातोश्‍या की बावड़ी पर सफाई अभियान चलाकर की साफ़ सफाई 

खबर-नगर में पोरवाल समाज द्वारा भगवान बलदेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का किया आयोजन

  रामपुरा

  शेख इसाक/मनीष चांदना

  January 20, 2025, 10:45 am

रामपुरा। पोरवाल समाज द्वारा नगर में भगवान बलदेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले महिला मंडल द्वारा पंचायती कुएं से पोरवाल मांगलिक भवन तक भव्य कलश यात्रा निकली बाद रात्रि में सत्यनारायण भगवान की कथा संपन्न हुई।

रविवार को सुबह नो बजे भगवान श्री बलदाऊजी की प्रतिमा को ढोल गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में धूमधाम से सामाज जन द्वारा भगवान श्री बलदाऊ जी मंदिर धानमंडी रामपुरा परलाई गई। बाद विधि विधान हवन पूजन कर भगवान बलदेव जी कि मूर्ति स्थापना की गई साथ ही सभी जनमजनो का सहभोज का आयोजन भी किया गया।