प्रमुख खबरे
खबर-भव्य स्वागत के साथ निकला नगर में भगवान परशुराम का चल समारोह              खबर-डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन,पढ़ें लोकेश कुमार जांगड़े की रिपोर्ट खबर-रामपुरा की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर होगी तो नगर की तरक्की के द्वार खुलेंगे खबर- कार व ऑटोरिक्शा की भिड़ंत दो की मौत मौके पर पुलिस पहुंची खबर-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड गरोठ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में हुआ व्याख्यान कार्यक्रम 

खबर-पंचायत स्तर से लेकर नगर पंचायत तक युवाओं की मोहल्ला समिति बने- प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  January 18, 2025, 7:46 am

मनासा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस, मनासा, रामपुरा, कुकडेश्वर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटवारी का स्वागत किया।

वर्धमान धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठों के मार्ग दर्शन में पार्टी को मजबूत करे एवम् आगामी 2028 विधानसभा चुनावों में भाजपा का जमकर मुकाबला करे।

मेरा मानना है कि पंचायत स्तर से लेकर नगर पंचायत तक युवाओं की मोहल्ला समिति बने।कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, मंगेश संघई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंतरी फंटे पर प्रदेश महामंत्री मंगेश संघई  के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मंदसौर चौराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।

वही से पैदल पैदल वर्धमान धर्म शाला पहुंचे महिला कांग्रेस ने मै पूर्व नगरपालिक अध्यक्ष शशि कसेरा, मनोरमा मूंदड़ा ऊषा सचदेव, मुन्नी रावत रामप्रसाद कसेरा, कुकडेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौड़, जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल, सागर काछवा मंचासिन थे।