प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-रामपुरा की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर होगी तो नगर की तरक्की के द्वार खुलेंगे

  रामपुरा

  तरुण कीमती

  April 20, 2025, 9:48 am

रामपुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन हो रहा है रामपुरावासियो को प्रदेश के मुखिया से काफी अपेक्षाएं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा रामपुरा को आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि संकाय की कक्षाओं कीआवश्यकता है क्योंकि इस अध्यापन हेतु जिला मुख्यालय नीमच जिसकी दूरी 60 किलोमीटर वहा जाना पड़ता है। रामपुरा नगर के व्यापार व्यवसाय को गति प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ा जाना चाहिए देश के पर्यटन मानचित्र पर रामपुरा को स्थान मिलना नगर की तरक्की के द्वार खोलेगा गांधीसागर बांध के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रामपुरा को आज तक उचित विकास का दर्जा हासिल नहीं हुआ। यही कारण रहा की विगत पांच दशकों से रामपुरा नगर अपनी रौनक को खोता रहा रामपुरा की रौनक को लौटाने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री माधव मारु जो प्रयास किए हैं वह सफलता के अंजाम तक पहुंचते हैं तो निश्चित रूप से रामपुरा एक बार पुनः विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित हो सकता है। इसी तरह रामपुरा नगर के संस्थापक राजा रामा भील का स्मारक बनाना तथा शासन द्वारा उसे संरक्षित करने हेतु प्रयास करना भी रामपुरा को पहचान दिलाने में अपना योगदान दे सकता है। पर्यटन की बात करें तो रामपुरा नगर के समीप स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर को भी पर्यटन के नक्शे पर चिन्हित किया जाना चाहिए साथ ही रामपुरा नगर की उत्तरी छोर पर स्थित पर्वत के ऊपर स्थित मिंडकेश्वर महादेवमंदिर, मोरझड़, प्राचीन कुंड भी स्थित है जो पर्यटकों को लुभा सकते हैं रामपुर नगर के दक्षिण में स्थित गांधीसागर बांध की जल राशि पर बनी रिंगवाल भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। रामपुरा नगर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उन्नत करके भी नई पीढ़ी को रोजगार मूलक शिक्षा का सोपान दिया जा सकता है नगर के सौंदर्य करण की दृष्टि से नीमच झालावाड़ स्टेट हाईवे जिसे मुख्यमंत्री जी ने पिछले दिनों फोर लेन बनाने की घोषणा की थी नगर के मध्य आईटीआई से नवोदय तक डिवाइडर रोड बनाया जाए जन स्वास्थ्य की दृष्टि से रामपुरा तहसील के लोगों के लिए रामपुरा का शासकीय अस्पताल बीमार लोगों का सहारा है जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की कई कमियां है जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। रामपुरा तहसील में नए उद्योग एवं रोजगार हेतु आई श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए रामपुरा के साथ की अस्पताल को भी सर्व सुविधा युक्त बनाना चाहिए विकासखंड मनासा से रामपुरा होकर गांधीसागर मार्ग को और अधिक चौड़ा तथा सुविधा युक्त बनाया जाना चाहिए। क्योंकि खिमला प्लांट के पश्चात इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है तथा आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। रामपुरा नगर के प्रमुख मार्गो की हालत भी ठीक नहीं है यहां वाहन तो ठीक पैदल चलना भी दुभर है इस और भी शासन को ध्यान देना चाहिए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा रामपुरा पठार पर गांधीसागर अभ्यारण क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा दो चीते भी छोड़े जा रहे हैं साथ ही शासन द्वारा पर्यटकों को लुभाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया जा रहा है इनकी सार्थकता हेतु रामपुरा नगर जो कि इस क्षेत्र का नजदीकी शहर है को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता इस हेतु शासन प्रशासन को रामपुरा नगर को  विकसित करने पहल करना जरूरी है।