रामपुरा- नीमच जिला सेवानिवृत्त व पेंशनर नागरिक महासंघ इकाई रामपुरा द्वारा सुभाष क्लब मैदान पर सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी तथा लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आत्माराम जोशी व गोवर्धन दास बैरागी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय व दोनो महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालन आत्माराम जोशी के द्वारा किया गया। एवं आभार आत्माराम शर्मा ने व्यक्त किया।