logo

खबर-जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन, पढ़े लोकेश कुमार जांगडे की रिपोर्ट

भानपुरा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भानपुरा ब्लॉक के ग्राम श्रीनगर में ग्राम उत्थान जल कल्याण सेवा समिति  ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता शिवाजी बम्बोरिया व लोकेश कुमार जांगड़े उपस्थित हुए। ग्राम चौपाल मैं ग्राम की समस्या से संबंधित चर्चा हुई जैसे नशाखोरी, स्वच्छता, बेरोजगारी खुले में शौच करना, साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में बताते हुए हम सभी को एक-एक बूंद जल की सुरक्षा करना जल का हमारे जीवन में महत्व कितना है जल हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है, साथ ही अंत में सभी समस्याओं के निवारण हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी पन्नालाल भाना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन  व आभार ग्राम उत्थान जल कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष राम प्रसाद मीणा द्वारा किया गया।

Top