प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर- श्रीराम प्रभात फेरी निकाल दिया जल संरक्षण का संदेश, पढ़े शब्बीर बोहरा की रिपार्ट

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  April 4, 2025, 6:40 pm

मनासा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा आज प्रातः 5 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नीमच सिटी भोलेनाथ मंदिर से लेकर चारभुजा नाथ मंदिर तक श्रीराम प्रभात फेरी मंडल नीमच सिटी के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान भजनों के साथ पानी बचाने के लिए लोक गीत गाते हुए, जल संरक्षण पैंपलेट का वितरण किया गया। अंत में सत्यनारायण मंदिर में एक जल चौपाल का आयोजन कर सभी को जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए जल संरक्षण में आम जन की सहभागिता हो और जल का अपव्यय न हो इस पर चर्चा कर समापन किया गया।प्रभात फेरी में विशेष रूप से सुरेश नागदा, अजय सेन, विजय वैद्य, बंटी बैरागी, नेपाल जी टेलर, राजू वैद्य, हेमंत माली, भेरूलाल सेन, पुष्पा बाई, धापू बाई,हुडी बुआजी, संपत बाई का सहयोग मिला। इस दौरान मेंटर्स मीनू त्रिपाठी, संस्था कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट अक्षिता बैरागी, टीना गर्ग उपस्थित रहे।