प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय कार्यकारिणी घोषित

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  February 20, 2025, 4:25 pm

मनासा। प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभाग की कार्यकारिणी घोषित हुई। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार प्रदेश के कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने संभागीय कार्यकारिणी घोषित करते हुए राजेन्द्र राठौर को पुनः संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही संभागीय कार्यकारिणी में नीमच जिले से वरिष्ठ पत्रकार कपील सिंह चौहान नीमच को संभागीय उपाध्यक्ष, सुरेश कुमावत मनासा को संभागीय सचिव, कैलाश फरक्या रामपुरा को संभागीय संयुक्त सचिव तथा मुकेश माहेश्वरी सिंगोली को संभागीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेनसिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा सहित सभी पत्रकार साथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन में सक्रियता आने की बात कही।