प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-स्वामी विवेकानंद जयंती पर ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ संपन्न

  कुकड़ेश्वर

  दशरथ नागदा

  January 13, 2025, 7:43 am

कुकड़ेश्वर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में भव्य सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन नवांकुर संस्था, लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति कुकड़ेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री सतीश खाबिया, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मालवीय (राजू पटेल), विनोद पोरवाल (एलआईसी), दशरथ नागदा (पत्रकार), पूर्व पार्षद शांतिलाल वर्मा, सत्यनारायण पीपलीवाल, नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सतीश खाबिया ने
अपने उद्बोधन में ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बाल्यकाल से ही सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित थे।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध वाक्य "उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो" की व्याख्या करते हुए बताया कि हर व्यक्ति को सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करना चाहिए। वही वरिष्ठ पत्रकार राजू पटेल ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए कहा कि "स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।" उन्होंने प्रतिदिन योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी। उन्होंने नशा मुक्ति पर जागरूकता फैलाते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज के विनाश का कारण बनता है, इसलिए हमें इसे त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने उपस्थितजन को योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करवाया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था प्रमुख श्रीमती मंजू सोनी द्वारा किया गया। इस आयोजन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, पत्रकारगण, नगर के गणमान्य नागरिक, बहनें एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।