logo

खबर-जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भानपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में विकासखंड भानपुरा के सेक्टर दुधाखेड़ी में नवांकुर संस्था मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा अभियान का द्वितीय चरण जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के तहत प्रस्फुटन ग्राम कंवला के लालगंज में जल चौपाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जल संवाद के माध्यम से विकासखंड समन्वयक मुकेश सोलंकी ने बताया कि वर्तमान समय में जल संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है ग्रामीण जनों को जल संरक्षक की भूमिका निभाना है। 

जल संचय के लिए हमें नदियों एवं तालाबों पर सामूहिक श्रमदान कर जन सहभागिता से जल स्रोतों की साफ-सफाई और गहरीकरण कर नदी अनुभूति कर जन जागरूकता अभियान चलाना है। अंत में जल संरक्षण शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान, परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगडे, सीएम इंटर्न राकेश कुमार सेठिया, अरविंद गौड़, संजय गौड़ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Top