भानपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान विकासखंड भानपुरा के सेक्टर क्रमांक 03 में नवांकुर संस्था मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा ग्राम धनकपुरा व अरनियाचारण में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम अरनिया चारण में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई जिससे ग्रामवासियों को जल सेवा ही मानव सेवा के माध्यम से शीतल जल प्राप्त हो सकेगा एवं ग्राम धनकपुरा में पीपल वृक्ष का पूजन किया गया।
इस अवसर पर परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक अभियान के प्रथम चरण में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जल स्रोत पूजन, वृक्ष पूजन, भूमि पूजन, मानस पाठ, जल मंदिर(प्याऊ) जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक जन आंदोलन है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान ने ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अरनियाचारण से रामदयाल मीणा, घनश्याम मीणा साथ ही ग्राम धनकपुरा से गुमानसिंह राठौर, विक्रमसिंह चौहान, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।