logo

खबर-प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की आधारशिला सशक्त होने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव

रामपुरा। एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास एवं ग्राम स्तरीय गतिविधियों को प्रभावी बनाना उक्त कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान द्वारा संचालित नवांकुर  संस्था देव श्री जन सेवा फाउंडेशन द्वारा रामपुरा सेक्टर के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई, रामपुरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समितियों के कार्यों को सशक्त बनाना, सदस्यों में नेतृत्व कौशल विकसित करना तथा समाज एवं ग्राम विकास में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। इस सत्र के मुख्य अतिथि आईटीआई प्राचार्य एच. एस. डामर रहे उनके साथ मास्टर ट्रेनर अनूप, सहायक प्राध्यापक सुमित मेड, मनासा से महेंद्र पाल सिंह तोमर एवं नवांकुर प्रतिनिधि अनिल धनगर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इनके सशक्त होने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में  चंदन देवड़ा एवं  किशोर धनगर उपस्थित रहे। उन्होंने समितियों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं समाज में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की तथा प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं सक्रियता से करने हेतु प्रेरित किया। तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र पाल सिंह भाटी उपस्थित रहे उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संगठनात्मक विकास, टीम वर्क एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में दूधलाई के सरपंच प्रतिनिधि श्याम धनगर एवं प्राथमिक विद्यालय खेतपालिया के प्रधानाध्यापक सुरेश धनगर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी प्रतिभागियों को सीखे गए ज्ञान को व्यवहार में लागू करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों की उपस्थिति कार्यक्रम में निम्न समितियों एवं क्षेत्रों से प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। प्रस्फुटन समिति ग्राम लसूडिया प्रस्फुटन समिति ग्राम खेतपालिया प्रस्फुटन समिति ग्राम दूधलाई प्रस्फुटन समिति ग्राम सोनड़ी नगर विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा इन समितियों के पंच, प्रतिनिधि एवं नवांकुर की दो सखियों सहित कुल 41 प्रतिभागी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. अर्जुन धनगर द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। अंत में नवांकुर सचिव कृष्ण धनगर द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Top