भानपुरा। मध्य प्रदेश जिला अभियान परिषद भानपुरा के सेक्टर क्रमांक पांच संधारा में प्रस्फुटन समिति की क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त सेक्टर की प्रस्फुटन समिति एवं सेक्टर क्रमांक चार भैसोदा की समस्त समिति व सीएमसीएल डी पी स्टूडेंट व नवांकुर सखिया उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एम राइस के प्राचार्य व जन अभियान परिषद भानपुरा के ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी द्वारा की गई। प्रशिक्षण की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना वंदना से की गई। बाद में सामूहिक गीत हुई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया फिर प्रशिक्षक शिवाजी बंबोरिया द्वारा आत्मनिर्भर ग्राम कैसे बने आदर्श ग्राम को कैसे बनाए इस बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में समस्त परामर्शदाता जगदीश मिश्रा, ललित प्रजापति, अनिल बागड़ी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरीत किए गए संचालन रामप्रसाद मीणा द्वारा किया तथा आभार लोकेश कुमार जांगड़े द्वारा व्यक्त किया गया।