रामपुरा। नगर के माणक चौक स्थित पुराने नगर पंचायत भवन में न्यायालय के लिए दो कक्षो का आवंटन किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा नगर में न्यायालय हेतु बस स्टैंड के समीप नए भवन का निर्माण किया गया था। तथा अभी तक इस स्थान पर न्यायालय का कार्य चल रहा था किंतु उक्त भवन छोटा होने तथा अभिभाषकों की बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर के माणक चौक स्थित पुराने नगर पंचायत भवन में उक्त न्यायालय को न्यायालयीन कार्य हेतु उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही अभिभाषकों के विश्राम हेतु एवं विचार विमर्श करने हेतु सर्व सुविधा युक्त परिसर उपलब्ध कराया। इस हेतु अभिभाषक संघ रामपुरा ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार का शाल श्रीफल एवं फूलमाला द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ रामपुरा के सदस्य भी उपस्थित रहे आभार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम सारू ने प्रकट किया।