भानपुरा। ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम सेक्टर 4 में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रारंभ किया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तहत ग्रामोदय से अभ्युदय पखवाड़ा का आयोजन ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खेर खेड़ी में नवांकुर संस्था सेवा भूमि जन कल्याणकारी सेवा समिति सानडा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खेरखैडी एवं परामर्शदाता ललित प्रजापति के सहयोग से नशा मुक्ति जल को बचाने एवं स्वच्छता की शपथ स्कूल के बच्चों को दिलाई गई।

एवं गांव में रैली निकालकर गांव के लोगों को स्वच्छता जल पर्यावरण नशा मुक्ति आदि को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। तथा स्कूल के बच्चों को परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्रों का वितरण स्कूल की शिक्षिका सीमा जोशी बबीता मीणा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य गांव के नागरिक उपस्थित किया गया।