रामपुरा। ग्राम लसूडिया ईस्तमुरार ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह रहे जिन्होंने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की अवधारणा, उद्देश्य एवं इसके माध्यम से ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की भूमिका पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। भाटी गांव से पधारे अतिथि किशोर धनगर ने अपने अनुभव साझा करते हुए ग्राम स्तर पर सामूहिक प्रयासों से विकास को गति देने पर जोर दिया। NSS अधिकारी भारत धनगर ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा वर्ग ग्राम विकास, स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। परामर्शदाता डॉ. अर्जुन धनगर ने सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा ग्रामीणों को जागरूक एवं संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। विशिष्ट उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विकास धनगर एवं सचिव कमल धनगर की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही नवांकुर संस्था देव श्री जन सेवा फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक कृष्णा धनगर भी उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार धनगर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में BSW विद्यार्थी गोविंद द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थिति ग्राम के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमुदाय ने विषयवस्तु को ध्यानपूर्वक सुना एवं ग्राम विकास हेतु सहयोग का संकल्प लिया। निष्कर्ष यह व्याख्यान कार्यक्रम ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में एक सार्थक एवं सफल प्रयास सिद्ध हुआ। कार्यक्रम से ग्रामीणों में जागरूकता का संचार हुआ तथा ग्राम विकास हेतु सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।