logo

खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया         

रामपुरा। दशहरा उत्सव समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नगर में असत्य पर सत्य की विजय विजयादशमी दशहरा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सुभाष क्लब मैदान में स्थित शिव मंदिर से शाम चार बजे विधि विधान से भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को रथ में विराजमान कर अखाड़े के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ।

जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ स्थानीय दशहरा मैदान पहुंचा जहां श्रीराम एवं लक्ष्मणजी के रूप में संस्कार सारू एवं कार्तिकेय सारू ने प्रतीकात्मक रूप से तीर-कमान चलाकर रावण का वध किया। तत्पश्चात भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन हुआ इससे पूर्व चल समारोह का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थों के साथ स्वागत हुआ।

चल समारोह में उपस्थित अखाड़े के उस्तादों का समिति द्वारा शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास क्षेत्र की जनता रावण दहन में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद रहा एवं सफल आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति ने सभी का आभार प्रकट किया।

Top