प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-बंगाली कालोनी गाँधीसागर 8 पर पण्डित दिनदयाल जयन्ती मनाई

  गांधीसागर

  पूरण माटा

  February 11, 2025, 6:42 pm

गांधीसागर। पण्डित दिनदयाल उपाध्याय की जयन्ती भारतीय जनता पार्टी के बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने 11 फरवरी मंगलवार को  गाँधीसागर सेक्टर आठ एवं तीन पर मनाई गई । इसी कडी में बंगाली कालोनी गाँधीसागर 8 पर पण्डित दिनदयाल जयन्ती  मनाई गई जिसमें सरपंच मनीष परिहार ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उपाध्याय जी पत्रकार होने के साथ साथ चिन्तक और लेखक भी थे। इस अवसर पर वितिका तपाली, संगीता सरकार, सुषमा बछाड, गुरुदासी, विकाससिंह, देवेन्द्रराय, दिलीप माखल, अनूप सरदार, कमल माली एवं पूरन माटा उपस्थित थे जिन्होंने पण्डित दिनदयाल  उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।