logo

खबर-सरकार ने जो जनता से वादे किए थे वह पूर्ण होते दिखाई दे रहे - मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर

रामपुरा।भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था उसको पूर्ण करने में  कोई कसर नहीं छोड़ी सरकार ने जो जनता से वादे किए थे वह धीरे-धीरे पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। सबका साथ सबका विकास एवं सब का विश्वास इन नारों के साथ भाजपा ने संकल्प लिया था। उक्त बात रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने  एक प्रेस नोट में कहा उन्होंने बताया की रामपुरा मंडल के ग्रामीण क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़कों की मांग आज मंजूर हो गई है। ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राओं को इन कच्ची सड़कों से  समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था अब इस लंबे प्रयास के बाद अब नही करना होगा। क्षेत्र के सांसद सुधीर  गुप्ता क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के अथक प्रयासों से यह कार्य पूर्ण हुआ है। इसकी कड़ी में ग्राम चेनपुरिया रावलीकुडी की सड़क करणपुरा से स्थापित होकर ग्राम बूज के पास बूज खेड़ा में बसे आदिवासी परिवारों के लिए मुख्य मार्ग से गांव तक के लिए पक्की सड़क बनाने जा रही है। इस विकास की कड़ी में गांधीसागर रोड से धामनिया ग्राम तक पक्की सड़क जिसके लिए सालों से मांग चल रही थी वह भी तकनीकी समस्या दूर कर इसे भी स्वीकृति मिल गई है कुल मिलाकर रामपुरा क्षेत्र की महत्वपूर्ण तीन सड़कों की सौगात मिली है। इसके लिए क्षेत्रीय सांसद गुप्ता एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारु को क्षेत्र की जनता ने एवं भाजपा मंडल रामपुरा ने आर्थिक आभार व्यक्त किया है।

Top