logo

खबर-भारतीय सैनिकों के पराक्रम को नमन करने हेतु नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत                                

रामपुरा। आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम को नमन करने हेतु नगर में आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ लिए नागरिक मंच के बैनर तले तिरंगा यात्रा सायं पांच बजे स्थानीय लालबाग परिसर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्थानीय बस स्टैंड तिरंगा चौक पहुंची। इस विशाल तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु भी शामिल हुए यात्रा के समापन के अवसर पर सम्मिलित वीर सैनिकों का सम्मान किया गया।

यात्रा में सभी सम्मिलित माताओं बहनों युवा वर्ग तिरंगा हाथ में लिए उत्साह पूर्वक जोश के साथ भारत माता की जय जय कार एवं जय घोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ यात्रा में बोहरा समुदाय के युवा वर्ग द्वारा स्काउट पर देश भक्ति की धुन की थाप ने शोभा बढाई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, न.प. कर्मचारी मौजूद रहे।

Top