रामपुरा। जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस.सिसौदिया एवं एसडीओपी मनासा श्रींमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाही करते हुए थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में थाना रामपुरा द्वारा आज दिनांक 20.02.2026 को ग्राम आमलिया थाना रामपुरा मे दबीश देकर कुल 300 लीटर लहान नष्ट कर प्रभावी कार्यवाही की।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी एवं पुलिस परिवार थाना रामपुरा का सराहनीय योगदान रहा।