रामपुरा । चांदी व सोने के दामो में हो रही लगातार उछाल के कारण नगर में गिरवी रखी गई रकमों को लेकर आए दिन बाजार में व्यापारियों की दुकान पर विवाद हो रहे है। इस को लेकर रामपुरा व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी विजय सागरिया को ज्ञापन देकर मांग की कि इन विवादों में उन्हें सुरक्षा दी जाए तथा झूठे मामलों में उचित कार्रवाई की जाए। सागरिया ने व्यापारियों को उचित आश्वासन दिया तथा इस तरह के विवादों में पुलिस को सूचना मिलने पर उचित कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही विगत 25 दिसंबर 2025 को नगर के मध्य छोटा बाजार में सराफा व्यापारी तरुण कीमती की दुकान में हुई चोरी के मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर हमने कुछ लोगों को ट्रेस किया है हम इस मामले में शीघ्र ही खुलासा करेंगे।

इस अवसर पर व्यापारी मंडल अध्यक्ष कैलाश चांदना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थाना प्रभारी ने हमें गिरवी रखे मामलों में उचित कार्रवाई करने तथा व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित व्यापारियों ने सामूहिक रूप से थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर व्यापारी मंडल अध्यक्ष कैलाश चांदना, सर्राफा व्यापारी संघ अध्यक्ष लोकेंद्र कडावत, सर्व अनिल नाहटा, नंदकिशोर गुप्ता, शैलेश सोनी, अजय दानगढ़,राकेश सोनी, मनोज सुराना, शिवनारायण मकवाना ,जुगल किशोर गुप्ता,मनोज सोनी शिवम सोनी अतुल गुप्ता वरुण गांग, तनिष्क सोनी,नरेंद्र गुप्ता, गोपाल कारा रामप्रसाद सोनी तथा पत्रकार गण मौजूद थे।