रामपुरा। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामपुरा में मां वीणा पाणिनी भगवती ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर अतिथि राकेश कारा कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा भैया बहिनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समर्पण भाव के बारे में बताया कि समर्पण हमारे मन में दूसरों के प्रति श्रद्धा के भावों को प्रदर्शित करता है, समर्पण पूर्ण मन से करना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में समिति परिवार से उपाध्यक्ष महोदय कैलाश फरक्या, सचिव महोदय विजय शर्मा, सहसचिव महोदय प्रहलाद फरक्या, समिति सदस्या श्रीमती मंजू सिसोदिया दीदी पूर्व छात्र करण मकवाना उपस्थित थे। अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य महोदय गोविंदसिंह झाला द्वारा कराया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार तथा भैया बहनों के द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख अनिल वर्मा ने दी।