रामपुरा। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहिनो द्वारा विद्या भारती की योजनानुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर विशाल पथ संचलन निकालकर नेताजी का जन्मोत्सव मनाया गया। पथ संचलन विद्यालय से प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार, शिवाजी चौराहा, तंबाकू गली, आडाबाजार, छोटा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला, धान मंडी, जगदीश मंदिर, छोटा बाजार सिंघाड़ा गली, बड़ा बाजार होता हुआ पुनः विद्यालय पहुँचा।

इस पथ संचलन में विद्यालय समिति सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया संचलन में विद्यालय समिति के पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष महोदय कैलाश फरक्या सचिव महोदय विजय शर्मा, सहसचिव महोदय प्रहलाद फरक्या, समिति सदस्या,श्रीमति मंजू सिसोदिया दीदी ,प्राचार्य गोविंदसिंह झाला, एवं आचार्य परिवार एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल वर्मा द्वारा दी गई।