logo

खबर-भाजपा कांग्रेस दोनों प्रत्याशीयों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, पढ़े मनोज खाबिया की रिपोर्ट

कुकडेश्वर- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के स्ट्रांग रूम का अवलोकन एवं निरीक्षण करवाए जाने के निर्देश थे। इसी के तहत विधान सभा 228 मनासा के कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिरूद्ध मारू द्वारा स्ट्रांग रूम का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। दोनों प्रत्याशीयों द्वारा मंगलवार को नीमच स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज पहुंचकर कलेक्टर दिनेश जैन, मनासा एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर पवन बारिया की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। एसडीएम बारिया ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था आदि पर संतोष व्यक्त किया गया।

Top