प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ मनाया नगर में  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस

  रामपुरा

  शेख इसाक/मनीष चांदना

  August 15, 2025, 5:20 pm

रामपुरा। नगर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः आठ बजे नगर परिषद में सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओ की प्रभात फेरी नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई स्थानीय दशहरा मैदान पहुंची।

जहां नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सीमा-जितेंद्र जागीदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन पार्षद श्रीमती रचना-विजय दानगढ़ द्वारा किया गया। बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन अजय विश्वास जोशी एवं अमिताभ उछाना ने किया अंत में आभार सीएमओ के.एल.सूर्यवंशी ने किया।