प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-हर्षोल्लास के साथ मनाया महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़े शब्बीर बोहरा की रिपोर्ट

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  March 9, 2025, 7:11 am

कुकड़ेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना जायसवाल जिला महामंत्री श्रीमती मंजू सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली उज्जवल पटवा, नीमच की श्रीमती कमलेश मांदलिया, पार्षद श्रीमती कौशल्या मोदी, श्रीमती कृष्णा सोनी सहित नगर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्रीमती मीना जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत ने ऐतिहासिक प्रगति की है। आज महिलाएं राजनीति शिक्षा प्रशासन व्यवसाय और अन्य सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान योगदान दे रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उन योजनाओं की सराहना की जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती मंजू सोनी और श्रीमती सोनाली उज्जवल पटवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान नगर की कई महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ममता मोदी ने किया और अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।