प्रमुख खबरे
खबर-आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याए बढ़ती जा रही-डॉ.आसावरी खेरनार खबर-जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम-प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी खबर-नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया          खबर-हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन  खबर-महाविद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण कर प्रारंभ किया सेवा पखवाड़ा अभियान

खबर-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमली ईस्तमुरार(मनासा) में केरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया

  मनासा

  शब्बीर बोहरा

  January 30, 2025, 7:13 pm

मनासा। आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमली ईस्तमुरार(मनासा) में केरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मार्गदर्शक सुरेश पाटीदार संस्था प्राचार्य कन्हैयालाल पाटीदार व स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। जीवन में शिक्षा संस्कार और रोजगार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को भावी केरियर के बारे में समझाइए दी गई। कैरियर मार्गदर्शन देते हुए  सुरेश चंद्र पाटीदार शिक्षक ने बच्चों को शिक्षा संस्कार और रोजगार के लिए तैयारी करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार जरूरी है इस विषय पर भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर  मनोहर धनगर, दीपक सोलंकी, मनोहर पाटीदार  प्राचार्य कन्हैयालाल पाटीदार व स्टाफ सदस्यों ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया l सुरेश पाटीदार द्वारा  हस्तलिखित अंग्रेजी ग्रामर पुस्तक पुस्तकालय के लिए प्राचार्य को भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक सोलंकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन बसेर ने माना।