प्रमुख खबरे
खबर- शासकीय हाई स्कूल कंवला में जल संरक्षण की दिलाई शपथ खबर-भारत माता चौराहे नीमच पर मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि खबर- जैविक खाद अति महत्वपूर्ण आने वाली पीढ़ी के लिए जमीन सुरक्षित रखना जरूरी खबर-नगर में हुआ भव्य रात्री क्रिकेट खेल का आयोजन खबर-किया जाएगा सकल लक्षकार( लखेरा) पंच रामपुरा द्वारा चैना माता कुशला माता उत्सव का आयोजन

खबर-जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

  रामपुरा

  शेख इसाक/मनीष चांदना

  January 17, 2025, 10:46 am

रामपुरा। जनजातीय गौरव गाथा का ऐतिहासिक,सामाजिक,आध्यात्मिक योगदान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में दिनांक पन्द्रह जनवरी 2025 को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जनजातीय बलिदानियों की जीवन गाथा,योगदान जल,जंगल,जमीन के लिए समर्पित जननायकों से संबंधित प्रश्नों का समावेशीकरण किया गया। वही कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अर्चना आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जनजातीय जीवन शैली योगदान से संबंधित जानकारी को छात्र-छात्राओं को बताया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशवंत द्वितीय स्थान पर शंभुलाल और तृतीय स्थान पर दयाल भील रहे । प्रतियोगिता के पश्चात महाविद्यालय में जनजातीय प्रदर्शनी,पोस्टर का अवलोकन विद्यार्थियों ने किया और जनजातीय इतिहास से परिचित हुए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी समस्त स्टाफ मौजूद रहे तथा आभार डॉ. मुक्ता दुबे ने माना। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.महेश चांदना द्वारा दी गई।